[ad_1]

Train Engine derail
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस स्टेशन यार्ड के लाइन नंबर चार पर 24 घंटे के अंदर दूसरा इंजन शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गया। एआरटी समेत अन्य विभागीय कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चक्का को पटरी पर लाए। इससे दो घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
पटना सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई। घटना की जांच के लिए डीआरएम स्तर से एक जांच समिति भी गठित कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रैक प्वाइंट की गड़बड़ी के चलते यह हादसा होने का अंदेशा है, जांच समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन यार्ड के दोपहर 1.23 बजे डाउन लाइन पर पावर इंजन डब्लूडीजी 6जी 69108 ककरमत्ता के पास शंटिंग हो रहा था कि अचानक इंजन का दो चक्का बेपटरी हो गया। लोको पायलट की सूचना पर कंट्रोल रूम से विभागीय अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे।
24 घंटे के अंदर दूसरी बार इंजन बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारी भी सकते में आ गए। एआरटी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच डाउन लाइन पर प्रयागराज की ओर से आने वाली ट्रेनें पटना सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस और बनारस-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हो गईं। कर्मचारियों की टीम लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के चक्के को ट्रैक पर लाई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की वजह तलाशने के लिए जांच समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Source link