Varanasi : 24 घंटे MRI जांच करने वाला पहला मेडिकल कॉलेज होगा आईएमएस बीएचयू, मरीजों को मिलेगी राहत

[ad_1]

IMS BHU Director inaugurated 3 Tesla MRI machines installed in Radiology Department

IMS BHU
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीएचयू अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शनिवार को नई एमआरआई मशीन का आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने किया। विभाग में पहले से एक मशीन से जांच हो रही थी लेकिन अब एक साथ दो मशीन से जांच होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। 

निदेशक और अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने विभाग में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान निदेशक ने कहा कि इस मशीन के लगने के साथ ही अस्पताल में 24 घंटे जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इस तरह की सुविधा देने वाला बीएचयू पूर्वांचल का पहला मेडिकल कालेज होगा। निश्चित तौर पर दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी सहूलियत होगी। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने भी रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओ की सराहना की। 

रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी ने बताया कि विभाग में 1.5 टेस्ला की मशीन से जांच हो रही थी अब  3 टेस्ला की  मशीन भी लग जाने से मरीजों की जांच में पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी। साथ ही एमआरआई के लिए मरीजों को जो डेट मिलती थी,वो भी कम होगी। आने वाले दिनों में मरीजों के लिए जांच से जुड़ी अन्य सुविधाओ का विस्तार किया जाएगा। 

कार्यक्रम आईएमएस बीएचयू के डीन रिसर्च प्रो. अशोक चौधरी, अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो.अंकुर गुप्ता, प्रो.एनके अग्रवाल,डॉक्टर आशीष वर्मा, डॉक्टर ईशान कुमार, डॉक्टर शिवी जैन, डॉक्टर प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *