[ad_1]

Varanasi Crime: मोंटी की हत्या कर दोस्तों ने दो रात बक्से में रखा था शव, सामने आई हत्या की वजह
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव (32) की हत्या उसके दोस्तों डब्लू यादव और पिंटू यादव ने ही की थी। उसके हरकतों से खफा दोस्तों ने हत्या के बाद दो रात शव को बक्से में बंद करके रखा और मौका मिलने के बाद करौंदी आईटीआई कालेज के पास बोरे में भरकर फेंका था। बड़ी पियरी चौक निवासी दोनों आरोपियों को चितईपुर और एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले उसके दोस्त डब्लू से मोंटी की छह माह पूर्व से रंजिश थी। हाल में भी विवाद हुआ था।
डब्लू यादव ने पूछताछ में बताया कि 28 नवंबर की सुबह मोंटी को आदमपुर स्थित कमरे पर बुलाया। शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।
29 की सुबह दालमण्डी से बक्सा खरीदकर पिण्टू के ई-रिक्शे में लादकर कमरे पर लाया, जिसमें मोंटी यादव के शव को बोरी व गद्दे में लपेटकर जीआई तार से बांधकर कमरे से नीचे लाकर बक्से में रखकर ताला बन्द कर दिया। 30 की सुबह मकान मालिक के जगने के पूर्व सुबह करीब 7 बजे ई रिक्शे में हम दोनों लोग बक्से को लादकर घूमते रहे। रात में ही शव को करौंदी आईटीआई कालेज के पास फेंका था। एसो बृजेश मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।
[ad_2]
Source link