Varanasi: CRPF ने मनाया 35वां स्थापना दिवस समारोह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

[ad_1]

सार

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने शनिवार को पहड़िया मंडी स्थित मुख्यालय में 35वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन व कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने किया।

CRPF celebrated 35th Foundation Day, Minister of State Ravindra Jaiswal and these veterans were present

CRPF ने मनाया 35वां स्थापना दिवस समारोह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे मौजूद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन ने शनिवार को पहड़िया मंडी स्थित मुख्यालय में 35वां स्थापना दिवस मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग भी जमा।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन व कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने किया। इसके बाद वाहिनी के जवानों ने लोक गीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने कहा कि किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्त्व रखता है। इस मौके पर कमांडेंट सुजय यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक समूह केंद्र चंदौली राकेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली सुरेंद्र चौधरी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास अध्यक्ष नागेंद्र पांडे मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *