Varanasi News: काशी राजपरिवार का नहीं खत्म हो रहा विवाद, अब चौकीदार को लेकर रार; पुलिस तक पहुंचा मामला

[ad_1]

Kashi Raj Parivar members new dispute regarding watchman in varanasi

रामनगर किला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी राजपरिवार के सदस्यों का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब रामनगर किले में चौकीदार रखने को लेकर नया विवाद सामने आया है। काशी राजपरिवार के सदस्य अनंत नारायण सिंह के सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने चौकीदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे हटाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

काशी राजपरिवार की सदस्य कृष्ण प्रिया ने एक चौकीदार की नियुक्ति रामनगर किले में की थी। इस पर अनंत नारायण सिंह ने आपत्ति की और अपने सुरक्षाधिकारी के जरिये नियुक्त चौकीदार को रामनगर किले से बाहर जाने को कहा। उनका कहना था कि बिना वेरिफिकेशन के किसी बाहरी व्यक्ति को किले में नही रहने दिया जाएगा। किले की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

वहीं कृष्ण प्रिया का कहना था कि उन्होंने वेरिफिकेशन करा लिया है, लेकिन बात नहीं बनी और मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रामनगर थानाध्यक्ष और रामनगर कस्बा चौकी प्रभारी देर शाम किला पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। तय हुआ कि चौकीदार का मामला कल वेरिफिकेशन के बाद तय किया जाएगा। फिलहाल रात में रामनगर किले में स्थित गोशाला में उसके रहने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि किले में एक चौकीदार की नियुक्ति को लेकर शिकायत की गई थी। बातचीत कर मसले का समाधान कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *