[ad_1]

वाराणसी नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी नगर निगम सदन के निर्माण के लिए देशभर से डिजाइन मांगी गई है। इसके लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके आधार पर डिजाइन फाइनल होगी। इसके लिए दस बिंदु पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने के साथ ही डिजाइन फाइनल होगी। विजेता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
इसी डिजाइन के आधार पर निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में नगर निगम सदन की कार्यवाही टाउनहाल में होती है। पूर्व में जहां पर सदन था वहां पर अब रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निर्माण हो चुका है। वर्तमान में नगर निगम परिसर के पीछे भवन बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। 3000 वर्गमीटर में इसका निर्माण कराया जाएगा। 300 लोगों की क्षमता का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सदन होगा। डिजाइन फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
देश भर से डिजाइन मांगे गए हैं। बेस्ट डिजाइन के लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। – मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम
निर्धारित दस बिंदुओं के लिए नंबर
डिजाइन फाइनल के लिए दस बिंदुओं पर 100 नंबर दिए जाएंगे। सभी बिंदुओं के लिए अलग अलग नंबर निर्धारित किए गए हैं। डिजाइन के कांसेप्ट, विजन और ऑब्जेक्टिव के लिए 15 नंबर, थ्रीडी व्यू का कांसेप्ट प्लान के लिए 20 नंबर, फार्म और डिजाइन डेवलपमेंट के लिए 15 नंबर, साइट एनालिसिस के लिए 15 नंबर, कास्ट कटिंग टेक्निक के लिए 10 नंबर, यूज टू इको फ्रेंडली मैटेरियल के लिए 5 नंबर, रिसाइकिल एंड रियूज के लिए 5 नंबर, इनोवेटिक टेक्निक के लिए 5 नंबर, एनर्जी सेविंग टेक्निक के लिए 5 नंबर, गृह रेटिंग सिस्टम के लिए 5 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
[ad_2]
Source link