Varanasi News: बनारस स्टेशन के कैटरिंग संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

[ad_1]

Banaras station catering operator complained to GRP after receiving death threats in varanasi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार


बनारस स्टेशन के कैटरिंग के ठेकेदार वीरेन्द्र यादव के मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित वीरेंद्र यादव निवासी रानीपुर थाना भेलूपुर ने बताया कि वह 19 दिसंबर को बनारस स्टेशन से शिवगंगा से परिवार के साथ किसी जरूरी काम से दिल्ली जा रहे थे। अभी बनारस स्टेशन से ट्रेन चली ही थी कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया कि तुझे गोली लगेगा बच सके तो बच। 

पीड़ित वीरेंद्र के अनुसार वह 23 दिसंबर को वापस वाराणसी आए तो उन्होंने बनारस स्टेशन के जीआरपी चौकी पर इसकी लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उन्होंने जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक को 26 दिसंबर की शाम तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *