[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि अखिलेश यादव निजी विमान से 11:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगे। वहां से भदैनी स्थित संकटमोचन के महंत प्रो़ विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास जाएंगे। शाम को वे लखनऊ लौट जाएंगे।
आज यहां होगी बिजली की कटौती
काशी विद्यापीठ विद्युत उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य के चलते दोपहर 12 से दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे बादशाहबाग, लल्लापुरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना ने दी। ब्यूरो
शिकायत निस्तारण में पिंडरा चौथी बार प्रथम
आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर पिंडरा तहसील को प्रदेश और जिले में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान मिला। पिंडरा तहसील में कुल 82 मामले आए थे। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।
[ad_2]
Source link