Varanasi News: सिगरा चौराहे पर से ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार, युवक और युवती के खिलाफ एफआईआर

[ad_1]

FIR registered against girl and young man for misbehaving with traffic policeman in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने बाइक सवार युवक और युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिगरा थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

यह है मामला

सारंग चौराहा, पांडेयपुर का कुशाग्र ओझा बाइक से राजघाट क्षेत्र की मधुलिका सिंह को लेकर सिद्धगिरी बाग से सिगरा की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक सिग्नल लाल होने के कारण वाहन रुके हुए थे। आगे निकलने की जल्दबाजी में युवक अपनी कतार से दाएं तरफ बढ़ गया। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध होते देख ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने आपत्ति जताई। 

बात बढ़ी तो हेड कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए युवक और युवती हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। सिगरा थाने पहुंचे हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *