Vastu Tips For Home

[ad_1]

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो आप के घर में सही प्रकार की ऊर्जा और आप के जीवन में होने वाले उतार चढ़ावों को नियंत्रित करता है. वास्तु के नियमों के अनुसार, ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें घर में रखने पर कई बातों का ध्यान रखना पड़ सकता है अन्यथा लोगों को वास्तु दोष और उससे होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जानिए कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें अगर आप घर पर खाली रखते हैं तो आप को नुकसान हो सकता है.

फूलदान

अगर आप के घर में एक ऐसा फूलदान है जिसमें फूल नहीं हैं या मरे हुए फूल हैं तो ये आप के जीवन में और खास तौर से आप के रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव में कमी का प्रतीक है. इसलिए हमेशा अपने फूलदान को सुगंधित फूलों से भरकर रखें, इससे आप के परिवार में पॉजिटिविटी, प्रेम और मजबूत बंधन देखने को मिलेंगे.

Vastuu12345
Vastu tips : घर में रखेंगे इन चीजों को खाली, तो पानी की तरह बहेगा धन 6

पर्स या वॉलेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक खाली पर्स आर्थिक स्थिरता को दर्शाता है. अगर आप को अपने जीवन में धन और आर्थिक वृद्धि चाहिए तो अपने पर्स में हमेशा कुछ पैसे रखने की आदत डालें, भले ही वो काफी कम हो. ऐसा करने से आप के जीवन में वित्तीय अवसर आकर्षित होते हैं.

Vastuu1234
Vastu tips : घर में रखेंगे इन चीजों को खाली, तो पानी की तरह बहेगा धन 7

पानी का बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी के बर्तन आप के जीवन में भरण-पोषण का प्रतीक हैं. अगर आप अपने घर में पानी के बर्तन को खाली रखते हैं तो इससे आप के घर में और आप के परिवार में कलह होने के अवसर बढ़ जाते हैं, और सुख समृद्धि कम हो जाती है. इसलिए अपने घर में कभी भी किसी बर्तन को खाली न रहने दें.

Vastuu123
Vastu tips : घर में रखेंगे इन चीजों को खाली, तो पानी की तरह बहेगा धन 8

जार या कंटेनर

आप के घर में अगर कोई भी ऐसे कंटेनर हो, चाहे वो खाना रखने वाले हो या कोई निजी समान रखने वाले, उन्हें खाली रखना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है. अपने जीवन में समृद्धि बनाए रखने के लिए, हमेशा अपने घर के कंटेनरों में कुछ न कुछ रखें, ऐसा करने से आप के घर में धन सुरक्षित रहेगा और एक अच्छा वातावरण भी बना रहेगा.

Vastuu12
Vastu tips : घर में रखेंगे इन चीजों को खाली, तो पानी की तरह बहेगा धन 9

बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली बाल्टी घर में ठहराव और प्रग्रति की कमी का प्रतीक है. इसलिए ये आदत बनाना बहुत जरूरी है कि अपने घर में कभी भी बाल्टियों को खाली न छोड़ें, उनमें हमेशा पानी भरकर रखें, इससे आप के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी.

Vastuu1
Vastu tips : घर में रखेंगे इन चीजों को खाली, तो पानी की तरह बहेगा धन 10

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *