VHP: विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य, 2024 तक हर घर में हो एक ‘बजरंगी’

[ad_1]

VHP की बैठक

VHP की बैठक
– फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अगले दो वर्षों के अंदर राजधानी दिल्ली के हर घर से एक ‘बजरंगी’ (बजरंग दल का एक कार्यकर्ता) तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन ने कहा है कि देश-दुनिया में हिंदू हितों को सुरक्षित बनाने के लिए वह हिंदू समुदाय के बीच जनजागृति को लेकर विशेष अभियान चलाएगा और हिंदू समुदाय के हितों को सुरक्षित रखेगा। उसके लिए ‘हिंदू फर्स्ट’ की नीति ध्येय वाक्य होगी।

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में हुई VHP की एक शीर्ष बैठक में देश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई गई है और कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा हिंदू समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों को देश की अखंडता के लिए चिंताजनक बताया गया है। संगठन ने कहा है कि वह लोगों के बीच जनजागृति कर ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने का काम करेगा।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदुओं ने राम की जन्मभूमि के लिए बलिदान दिया, इसी की परिणति है कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई हिंदू अपने आप को अकेला महसूस न करें। एक बड़ा तबका हिंदुओं के खिलाफ गलत नैरेटिव बनाने के लिए कार्य कर रहा है। वे इस नैरेटिव को असफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 की जन्माष्टमी में विश्व हिंदू परिषद के तक हमें दिल्ली में हर घर में पहुंचना होगा हमारा कार्यकर्ता हर घर में होगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मंगलवार हर क्षेत्र में एक महाचालीसा करने का आह्वान किया।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *