[ad_1]
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ लगातार पांचवें दिन रविवार को भी भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। कोकरनाग के वन क्षेत्र में आतंकी छिपे हुए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कोकरनाग के जंगल क्षेत्र में हाइडआउट को 10 से अधिक टीमों ने घेर रखा है। यही कारण है कि आतंकवादी अभी तक वहां से निकल नहीं पाए हैं। जांबाजों की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि कुछ ऑपरेशन ऐसे होते हैं, जहां पर रिस्क बड़ा होता है। इसके बावजूद आगे बढ़ने वाले लोग बहादुर होते हैं। ऐसी सूरतों में नुकसान हो जाता है। कोई टैक्टिकल एरर वाली बात नहीं है।
[ad_2]
Source link