VIDEO : जमीन पर लेटा हत्यारोपी… पास में पड़ा तमंचा, ललकारते हुए फायरिंग करती पुलिस, चर्चा में ये एनकाउंटर

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौरव नाम के 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया। बुधवार रात हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुआ है। इस बीच मुठभेड़ स्थल का एक वीडियो सामने आया है, जिससे मुठभेड़ पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही बदायूं पुलिस की भी जमकर फजीहत हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुठभेड़ के बाद बदमाश गौरव जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। पास में देसी कट्टा भी पड़ा है। पास में दो बैक्टरियां भी रखी हैं। इस बीच पुलिस के ललकारने की आवाज सुनाई दे रही है। फायरिंग की भी आवाज आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बदमाश आराम से जमीन पर लेटा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *