VIDEO : ठाकुर जी महाराज मंदिर की नींव खोदाई में निकली प्राचीन मूर्तियां, लोगों में कौतूहल

[ad_1]

घाटमपुर के परास गांव में खंडहर हो चुके प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। नींव खोदाई में कई प्राचीन खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई में मंदिर का बना हुआ चबूतरा व सीढ़ियां भी निकलने से लोगों में कौतूहल है। परास गांव के किनारे ठाकुर जी महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जो खंडहर में तब्दील होकर ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने चंदा करके मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया। बीते दिनों भूमि पूजन होने के बाद मंदिर की नींव की खोदाई का काम शुरू किया गया था। बुधवार देर शाम नींव की खोदाई के दौरान यहां एक दर्जन से अधिक खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई के दौरान यहां पर दो शिलापट भी निकली हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *