[ad_1]

Video: दुल्हन ने पंजाबी गाने पर किया डांस
नई दिल्ली :
शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है और इस मौके पर दोस्त -यार, भाई –बहन सभी खूब मस्ती करते हैं. शादियों में सभी मजे मस्ती करना चाहते हैं. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर्स इन्हें देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते. शादियों में डांस बेहद खास होता है और खासकर दुल्हन की सहेलियों और दुल्हें के दोस्तों की. ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन लोकप्रिय पंजाबी लोक गीत चिट्टा कुक्कड़ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दुल्हन एक खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही है, वह परफेक्ट कोरियोग्राफी और खूबसूरत मुस्कान के साथ गाने पर थिरकती दिख रही है. वह बेहद खूबसूरती के साथ डांस कर रही है औऱ मेहमान उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. दुल्हन का अपनी शादी पर यह डांस परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को यूट्यूब पर जसमीत कैर ने शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है, शादी पर दुल्हन ने डांस करते हुए की एंट्री. दुल्हन का यह मनमोहक डांस फैंस का दिल जीत रहा है. यह वीडियो वायरल हो गया है, और नेटिज़न्स से बहुत प्यार मिला है. लोग इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं.
Featured Video Of The Day
Mainpuri Lok Sabha by-election: समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार
[ad_2]
Source link