[ad_1]
गुरेज, गुलमर्ग, राजदान, पीर की गली समेत कश्मीर घाटी के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके बाद घाटी का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है। हालांकि बर्फबारी के चलते स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। राजदान टॉप पर ताजा बर्फबारी के बाद 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राजदान टॉप पर करीब डेढ़ इंच ताजा बर्फबारी हुई है। तुलैल समेत गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी हुई है।
[ad_2]
Source link