[ad_1]
कुल्लू जिले में राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी एक निजी भवन में चलाया जा रहा है। 31 मार्च को इस निजी भवन को खाली करना होगा। अब अभिभावकों के समक्ष यह समस्या पैदा हो गई है कि वह अपने बच्चों को कहां बिठाएं। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में जनप्रतिनिधि व अभिभावक उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मिले। उपायुक्त से मिलकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से निर्माणाधीन भवन का कोई भी कार्य नहीं हुआ है, भारी वर्षा होने के कारण पुराना भवन भी गिरा हुआ है। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए भवन को ठीक करने के लिए जल्द आश्वासन मिला था, लेकिन 6 महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि जल्द भवन के लिए राशि जारी की जाए अन्यथा स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूल में दाखिल करवाना पड़ेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत चंसारी के उप प्रधान जगरनाथ ठाकुर, पूर्व बीडीसी हेमराज शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link