[ad_1]

इस घटना में करीब 10-15 लोग घायल हो गए, जिन्हें मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया.
मोहाली:
पंजाब के मोहाली के दशहरा मैदान में रविवार को भीड़भाड़ वाले मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक झूला काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया. घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें झूले को घूमते और फिर धीरे धीरे ऊपर जाते देखा जा सकता है. यह ऊंचाई पर रुक जाता है और घूमता रहता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे नीचे आने के बजाय झूला अचानक से काफी तेजी से नीचे आता है. घटना रविवार रात करीब 9ः15 बजे मोहाली के फेज-8 की है.
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link