VIDEO : पहली बार वाराणसी पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली, बताया क्यों खास है ये महोत्सव?

[ad_1]

फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संस्कृति पर्यटन पर लघु फिल्मों के छठे अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया। आईएफएफसी के अध्यक्ष देवेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि 44 देशों से आई 95 फिल्में इस समारोह में दिखाई जाएंगी। ये समारोह विशेष रूप से पर्यटन और संस्कृति पर आधारित है।
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने कहा, पर्यटन हमारे देश में बढ़े और संस्कृति पूरी दुनिया जाने यही इस महोत्सव का संदेश है। मैं यहां पहली बार आई हूं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन मंत्रालय का धन्यवाद करूंगी जिनकी वजह से मुझे ये मौका मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *