[ad_1]

काजल चौहान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हम सब के लिए मां और उनके हाथ से बने खाने का स्थान कोई दूसरी चीज नहीं ले सकती। खाने के पीछे उनका अपने बच्चों के प्रति प्रेम भाव और अपार ममता होती है, जिसके मेल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन आजकल जिस तरह से ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप का चलन बढ़ रहा है, उससे आज की युवा पीढ़ी घर के खाने से दूर होती जा रही है। इस चलन पर तंज कसते हुए और मौजूद परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कानपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काजल चौहान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें काजल मजाकिया ढंग से कनपुरिया अंदाज में न केवल अपने बच्चों बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप वालों की डांट लगा रही हैं। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
[ad_2]
Source link