[ad_1]
कटघर थाने की काशीपुर पुलिस चौकी के सामने एकता विहार कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे सपा नेता कैसर अली कुद्दुसी के भतीजे सऊद राशिद (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीतल व्यापारी सऊद का शव घर से लगभग 50 कदम की दूरी पर पड़ा मिला। सऊद को छह गोलियां लगी थीं। बच्चों को लेकर 25 दिन पहले हुए विवाद को हत्या का कारण बताते हुए पड़ोस के दो भाइयों और उनके एक दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
[ad_2]
Source link