[ad_1]
रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। एक ही पंडाल में कहीं मंत्रोच्चार हुआ तो कहीं निकाह के दौरान आयतें पढ़ी गईं। इस दौरान 1550 जोड़ों की उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कराई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ नंदकिशोर कलाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।
[ad_2]
Source link