[ad_1]
आगरा में शाहदरा थाना क्षेत्र के चुंगी चौराहा स्थित राजन वाइन शॉप के सामने एक काउंटर रखा गया है। इसमें करीब 12 फीट लंबा अजगर कहीं से आकर बैठ गया। बात सोमवार की रात करीब 12.30 बजे की है। लोगों ने देखा तो उनके कान खड़े हो गए। वहीं पर कुछ लोग वाइन पी रहे थे। उन्होंने देखा तो उनका नशा गायब हो गया। सूचना पर पहुंची टीम कोबरा ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद ले जाकर जंगल में छोड़ा।
[ad_2]
Source link