VIDEO : शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञाननंदा को गिफ्ट में XUV 400 EV देंगे आनंद महिंद्रा

[ad_1]

फिडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाले युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा के माता-पिता के सपने को पूरा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी 400 गिफ्ट में देने का ऐलान किया है. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (ट्विटर) पर प्रज्ञाननंदा के परिवार को यह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी की तरफ से भेंट किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी कार विनिर्माता का असली लक्ष्य लोगों के सपने को पूरा करना होता है.

आर प्रज्ञाननंदा महज 18 साल की उम्र में पिछले हफ्ते विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे. हालांकि, वह खिताबी मुकाबले में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हार गए, लेकिन उन्होंने अपने शानदार खेल से सबको अपना मुरीद बना लिया. उत्साहित समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले महिंद्रा से प्रज्ञाननंदा को ‘थार’ वाहन गिफ्ट में देने का सुझाव दिया था. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिंद्रा ने कहा कि वह प्रज्ञाननंदा के माता-पिता को उन्हें शतरंज के दिमागी खेल की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए नए दौर का वाहन ‘एक्सयूवी 400’ भेंट करना चाहते हैं.

आनंद महिंद्रा ने कहा कि मैं चाहूंगा कि माता-पिता अपने बच्चों को शतरंज की तरफ आकर्षित करने की कोशिश करें और दिमागी कसरत वाले इस खेल को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक वाहन की तरह हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है. मुझे लगता है कि हमें प्रज्ञाननंदा के माता-पिता को एक्सयूवी 400 भेंट करना चाहिए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *