[ad_1]
संभल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इकबाल महमूद ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के साथ दिखावा करती है। मोदी भाई जान को चुनाव के समय ही अल्पसंख्यकों की याद आती है। यदि भाजपा वास्तव में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहती है, तो यूपी में दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाए। सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा सिर्फ दिखावा है। यह 80-20 की लड़ाई लड़ते हैं। यह लोग हर वो काम करेंगे, जिससे मुसलमानों के अंदर नफरत पैदा हो। यदि वाकई में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहते हैं, तो लोकसभा चुनाव में यूपी से कम से कम दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाएं।
[ad_2]
Source link