[ad_1]
बच्चों का पेट भरने वाली दाल जब सड़क पर बिखर गई तो बुजुर्ग परेशान हो गया। उसने अपना गमछा खोला और दाल का समेटना शुरू किया। पुलिसकर्मी फ्लाईओवर के पास अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उन्होंने जैसे ही बुजुर्ग को देखा तो वे नजदीक पहुंचे और सबसे पहले ट्रैफिक रुकवाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग की बाइक उठवाई और एक किनारे खड़ी कराई।
पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग के साथ मिलकर सड़क पर बिखरी दाल को समेटना शुरू कर दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मी डंडा लेकर खड़े हो गए और एक तरफ से ट्रैफिक चालू कराया। वहीं इंस्पेक्टर रामफल सिंह भी इस दौरान ड्यूटी पर थे, उन्होंने खुद सड़क पर बिखरी दाल समेटी और बुजुर्ग की पोटली में भरवाई।
वहीं पुलिस के इस कार्य की वहां मौजूद राहगीरों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस के इस कार्य की जहां हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वहीं इंस्पेक्टर परतापुर रामफल सिंह के मुताबिक बुजुर्ग की दाल सड़क पर बिखर गई थी, इंसानियत के नाते पुलिस का जो फर्ज था वह निभाया गया।
[ad_2]
Source link