VIDEO : हमारे जैसे शौक मत पालो बेटा… हमीरपुर में शिक्षक की रील वायरल, बीएसए बोले- मामले की जांच कराई जाएगी

[ad_1]

हमीरपुर जिले में रील बनाने का नशा हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी पीछे नहीं हैं। पठन-पाठन के समय भी शिक्षक रील बना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें सुमेरपुर विकास खंड के अमिरता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजबहादुर दक्ष फिल्मी अंदाज में विद्यालय में रील बनाते दिख रहे है। इसमे गाना लगा है कि हमारे जैसे शौक मत पालो बेटा, हमारी अदाएं हम पर ही जंचती हैं। वह शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष है। उन्हें बीते करीब तीन साल पहले एक अश्लील वीडियो शिक्षक ग्रुप में डालने पर निलंबित किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *