[ad_1]
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को भाजपा विधायकों ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में शामिल दो रुपये पर प्रति किलो गोबर खरीद के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है लेकिन अभी तक किसानों से गोबर नहीं खरीदा है। गोशाला में रखा गोबर सूख गया है, यह गोबर कांग्रेस सरकार के लिए महंगा साबित होगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रभारी बघेल का गोबर मॉडल चुनाव में फेल हो गया है। छत्तीसगढ़ में करोड़ों का घोटाला सामने आया है।
[ad_2]
Source link