[ad_1]
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा में तैनात शहीद हुए जवान अखिलेश कुमार राय का पार्थिव शरीर शनिवार को गाजीपुर पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। बिलख रहे परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। शहीद की बेसुध पत्नी व बच्चों को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव के लोग बलिदानी अखिलेश राय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बेताब नजर आ रहा थे। शहीद के पार्थिव शरीर को लोग पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे।
[ad_2]
Source link