Vikasnagar: अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर महिला फरार, नवजात हायर सेंटर रेफर

[ad_1]

नवजात

नवजात
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर महिला फरार हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले को लोक लाज से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दे दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Dehradun: युवक की मौत के मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर केस, 12 मार्च को कराया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक 23 वर्षीय महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक पुरुष भी था। बताया जा रहा है कि पुरुष पर्चा बनवाने लगा, जिसमें उसने महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद महिला और पुरुष बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर अस्पताल में बिना किसी को सूचना दिए चोरी-छिपे चले गए। सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *