Vikasnagar: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, दस दिन अंदर तीन को पकड़ा

[ad_1]

Dehradun Crime News Vigilance Arrested Patwari for taking bribe in name of Dakhil Kharij in Vikas Nagar

लेखपाल गिरफ्तार
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर के बंशीपुर स्थित एक जमीन के अभिलेखों में वारिसान दर्ज कराए जाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के दौरान विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने का जाल बिछाया था।

शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी के पिता ने 1991 में बंशीपुर हरबर्टपुर में दो जमीनें खरीदी थी जो उनके नाम दर्ज थी। उनके पिता की मृत्यु के बाद जमीनों के अभिलेखों में वारिसान के तौर पर उनके परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज नहीं हुआ। वारिसान दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता ने अपने बड़े भाई कमल सिंह नेगी के नाम से एक महीने पहले हल्का पटवारी ओमप्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर नाम दर्ज कराने की कार्रवाई करने की मांग की।

Sudan Clash: सूडान में फंसे दून के नंदकिशोर समेत उत्तराखंड के सात लोग, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क

शिकायतकर्ता का आरोप था कि पटवारी ने नाम दर्ज कराने के एवज में उससे दस हजार रुपये की मांग की। इसलिए उसने पुलिस सतर्कता विभाग से इसकी शिकायत की। सतर्कता विभाग की पुलिस अधीक्षक रेणू लोहानी के दिशा-निर्देशन में मामले की प्रारंभिक जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके पश्चात सतर्कता टीम का गठन करके पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *