Vindhyachal: नवरात्र के चौथे दिन भी विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के दौरान दो बालिका समेत तीन अचेत

[ad_1]

Navratri Devotees gathered in Vindhya Dham on fourth day of three including two girls remained unconsciou

विंध्य धाम में भक्तों की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शारदीय नवरात्र के चौथे दिन पर दर्शन-पूजन के लिए जगतजननी आदिशक्ति मां जगदंबा विंध्याचल पर्वत निवासिनी मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर परिसर में कतार में खड़ी दो बालिका समेत तीन लोग चक्कर खाकर गिर गए। इनमें से एक को सीएचसी रेफर कर दिया गया। जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद होश आ गया।

बक्सर निवासी बालिका अर्चना पांडेय पुत्री उपेंद्र पांडेय नई वीआईपी मार्ग पर कतार में खड़ी थी। अचानक वो गश खाकर गिर गई। ड्यूटी पर तैनात तीर्थ पुरोहित उपेंद्र त्रिपाठी ने उसे गोद में उठाकर स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई।

परिजनों ने बताया कि अर्चना बीमार थी। इलाज के लिए वाराणसी आए थे। वहीं से विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के लिए आ गए। दूसरी घटना में सुकृत सोनभद्र से निवासी 12 वर्षीय सरिता दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में ही गश खाकर गिर गई। सेक्टर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे मेडिकल कैंप पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *