Vindhyachal Corridor: विंध्य कॉरिडोर गेट बनकर तैयार, ग्रेनाइट मार्बल, पौधे और लाइट से जगमगाएगा मंदिर मार्ग

[ad_1]

Vindhyachal Corridor: Vindhya Corridor Gate ready, granite marble, plants and lights will illuminate the temp

विंध्य कॉरिडोर गेट बनकर तैयार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आस्थाधाम विंध्याचल में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारीडोर निर्माण कार्य की प्रगति अब झलकने लगी है। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन प्रमुख गेट बनकर लगभग तैयार हो गए हैं। जो दूर से ही दिखने लगा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट के बगल में ही शौचालय सहित अन्य निर्माण कराया जा रहा है। उमस व गर्मी से भक्तों को निजात मिले इसके लिए कूलर अन्य सुधार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP: गाजीपुर में अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर गाजीपुर, बलिया-वाराणसी में करते थे तस्करी

मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गो में सदर बाजार, कोतवाली मार्ग पर  बीचो-बीच पौधे एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसकी

प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 200 मीटर दायरे में पौधे एवं लाइट लगाए जाएंगे। इसी तरह पक्का घाट पर भी 130 मीटर चौड़ी गलियों में मार्ग के बीचोबीच डिवाइडर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास परिक्रमा पथ प्रथम तल एवं द्वितीय तल लगभग बनकर तैयार हो गया है। पत्थरों का कार्य प्रगति पर है।

प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर ग्रेनाइट मार्बल एवं रंगाई पुताई का कार्य भी शुरू कर दिया है। परिक्रमा पथ के अंदर दो प्रकार की नालियां बनाई जा रही हैं। जिससे  यदि एक नाली जाम होती है तो दूसरे नाली से पानी की निकासी कराया जाएगा। मंदिर के पूरब

दो लाख लीटर क्षमता वाले पानी का टंकी का निर्माण कार्य भी चल  रहा है। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचने के लिए तीन प्रमुख गेट बनाया गया है जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। अन्य कार्य भी प्रगति पर है। विंध्याचल कोतवाली एवं पक्का घाट मार्ग पर सड़कों के बीचो बीच डिवाइडर का कार्य प्रगति पर है उसमें लाइट एवं पौधे रोपे जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *