Vistadome in Kashmir: धरती के स्वर्ग का सफर होगा और भी सुहाना, कल से चलेगी विस्टाडोम कोच, ये हैं खासियतें

[ad_1]

Vistadome in Kashmir to start form october 19 all weather glass ceiling AC train budgam to banihal

हेरिटेज विस्टाडोम मीटरगेज ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों के मनोरम दृश्य अब ट्रेन से निहार सकेंगे। शिमला की तरह उत्तर रेलवे कश्मीर में विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) विशेष ट्रेन बडगाम से बनिहाल के बीच वीरवार यानी 19 अक्तूबर से अगले साल 18 जनवरी तक चलेगी जो कुल 184 फेरे लगाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन से रेलवे बोर्ड को सुरक्षा को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर रेलवे ने ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन किराया 180 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) कुल 90 किमी का सफर तय करेगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लेक है। विस्टाडोम ट्रेन में कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से बड़ी व पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन से बाहर व आसमान की नजारा बेहतर दिखता है। 

विस्टाडोम कोच में एलईडी लाइट, घूमने वाली सीटें और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली जो यात्रियों को सफर का बेहतर अनुभव करवाएगी। कश्मीर में अब ठंड का मौसम है। ऐसे में विस्टाडोम ट्रेन में एसी है जो कोच के अंदर के तापमान को गर्म रखेगी। इस विशेष ट्रेन की घोषणा 2017 के केंद्रीय बजट में जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के लिए की गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *