[ad_1]
कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने सितंबर तक सरकार को करीब 2,400 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने की योजना बनाई है. मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. एक सूत्र ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में 2022-23 की मार्च तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क व स्पेक्ट्रम इस्तेमाल शुल्क का करीब 450 करोड़ रुपये का लंबित बकाया चुकाया है. आगे बताते हुए सूत्र ने कहा, वोडाफोन आइडिया जून, 2023 तिमाही का बकाया और ब्याज के साथ स्पेक्ट्रम किस्त का भुगतान सितंबर तक कर देगी.
[ad_2]
Source link