Weather Forecast: दीवाली पर इन राज्यों में कहर बरपाएगा तूफान ‘सितांग’, आज भी बारिश का IMD ने जारी किया अलर्ट

[ad_1]

इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच बांग्लादेश तट को पार करेगा. आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा गया है. थाईलैंड द्वारा संभावित चक्रवाती तूफान के लिए ‘सितांग’ नाम प्रस्तावित किया गया है.

मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह

‘सितांग’ तूफान के चलते आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार से मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं. मौसम प्रणाली के कारण बंगाल और ओडिशा दोनों में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय के अनुसार, 24 अक्टूबर को उत्तर-24 परगना और दक्षिण-24 परगना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी. उस दिन पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है. बंदोपाध्याय ने कहा कि अगले दिन नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि दोनों दिनों कोलकाता, हावड़ा और हुगली में मध्यम बारिश हो सकती है. “24 अक्टूबर को दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में 45 से 55 किमी से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. अगले दिन, हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे, 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बंदोपाध्याय ने कहा कि समुद्रतटीय शहरों मंदारमोनी और दीघा में भी पानी आधारित खेल गतिविधियां रोक दी गई हैं.

भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की. जेना ने बताया, “हमने आठ जिलों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है. राज्य चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है.”

सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

एसआरसी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार, अपनी तैयारियों के तहत, जरूरत पड़ने पर बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और अग्निशमन सेवाओं जैसी विभिन्न एजेंसियों के संपर्क में थी. जेना ने कहा कि चक्रवात के ओडिशा तट से आगे जाने की संभावना है, जो धामरा बंदरगाह से लगभग 200 किमी की दूरी बनाए हुए है.

इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

आईएमडी ने आज यानी 23 अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं मौसम निभाग ने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, अंडमान निकोबार द्वीप में 55 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा हवा चलने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें :

मीसिंग जनजाति की दीपारानी अपने कबीले की महिलाओं को सिखा रही हैं सिलाई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *