[ad_1]

बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार आधी रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिन में रुक-रुक कर होती रही। सोमवार को भी मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले रविवार को शाम पांच बजे अंधेरा छा गया और बारिश हुई। बारिश के चलते दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश 3.2 मिमी दर्ज की गई। पिछले साल 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम बदला रहा। कभी तेज हवा तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा। मौसम अभी ऐसे ही ठंडा रहेगा और पांच मई तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Gopichand Murder: तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की प्रेमिका भी होगी जांच में शामिल, तलाश जारी
[ad_2]
Source link