Weather Report: सर्द हवाओं से गिरा पारा, सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

[ad_1]

Temperature dropped due to cold winds Sunday morning was coldest morning of season

दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही सर्द हवा से सुबह का पारा लगातार गिर रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। यह शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री रहा जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप से दिन के तापमान में मामूली बढ़त हुई। इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिल्ली में अभी उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से हल्की हवा चल रही हैं। जिस कारण सुबह 10 बजे तक ठिठुरन महसूस हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *