Weather this week : बिहार में अल्पवृष्टि का अलर्ट; 23 जुलाई तक के पूर्वानुमान को समझें, किसानों के लिए सलाह भी

[ad_1]

bihar weather : tomorrow weather and forecast of weather 10 days bihar news in hindi weather this week

बिहार में मौसम बदला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच बिहार में वर्षा की गतिविधि में कमी का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में अल्प वृष्टि के दौर का यह पूर्वानुमान है। फिलहाल यह पूर्वानुमान 23 जुलाई तक के लिए है। मौसम विज्ञान विभाग के ने सिनॉप्टिक विश्लेषण के अनुसार बताया है कि मानसून द्रोणी रेखा 17 जुलाई को बीकानेर, सीकर, ओरई, सिद्धि, अंबिकापुर, बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके आगामी दिनों में अपने सामान्य स्थिति से और दक्षिण की ओर खिसकने एवं बने रहने की आशंका है, जिसके प्रभाव से बिहार में मौसम का यह हाल रहेगा।

धान के किसानों के लिए सलाह

18 से 23 जुलाई के लिए यह मौसम पूर्वानुमान देने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों के लिए भी अलग से सलाह जारी की है। विभाग का कहना है कि धान के बिचड़ों की रोपाई के लिए खेत में पानी की जरूरत होती है, लेकिन अल्प वृष्टि के इस पूर्वानुमान को देखते हुए सलाह दी जाती है कि पितरों को पानी देने का प्रबंध उचित माध्यम से स्वयं कर लें।

कैमूर में सबसे ज्यादा बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूरे बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्वी भाग में कुछ स्थान पर बहुत हल्की और हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना है। पश्विम और पूर्वी चंपारण के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने के आसार हैं। वहीं मौसम की बात करें तो दिन का तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री और रात का तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहने के आसार हें। वहीं दिन और रात में 2.4 मिमी तक बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कैमूर में 35 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद रोहतास में 28 मिमी और भागलपुर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *