[ad_1]

बारिश के बाद ओलावृष्टि
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कई शहरों में मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए तबाही लेकर आया। महोबा जिले में बुधवार की शाम बारिश के साथ करीब दस मिनट हुई ओलावृष्टि से महोबकंठ क्षेत्र के करीब दस गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जहां बिछ गईं। वहीं बारिश से चना और मटर की फसल प्रभावित हुई है। जिससे किसान अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं।
बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। हालांकि, बारिश थमने के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में हल्के ओले भी गिरे। बारिश के चलते गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। उधर, यूपी-एमपी की सीमा के निकट स्थित जिले के महोबकंठ क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई। बगरौनी, चौका, सौरा, रावतपुराकलां, मानकी, कुआंखेड़ा, गाडो समेत दस गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई।
[ad_2]
Source link