Weather Update: वाराणसी में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, बादल छाने से गिरा पारा, तेज आंधी-पानी का अलर्ट

[ad_1]

Weather Update varanasi get Some relief from scorching heat storm Rain alert

वाराणसी में बदला मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुरुवार शाम मौसम अचानक बदल गया। सुबह से तेज धूप प्रचंड गर्मी से तप रहे लोगों के मन की पुकार मेघों ने सुन ली।  दोपहर की प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद मौसम सुहाना हो गया। बादल छाने से पारा भी गिर गया। आम जनमानस ने गर्मी से निजात पाने वाले के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। मौसम बदलने का नजारा शहर में दिखा।

नदी तट के घाटों से लेकर सड़कों तक लोगों की भीड़ मौसम का आनंद लेने के लिए निकल पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार तेज आंधी-पानी के आसार हैं। बादलों की आवाजाही शुरू होने से तापमान में भी गिरावट भी आएगी। अगले दो दिन इस तरह के मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं आ रही हैं। इनकी रफ्तार आठ से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

प्रचंड गर्मी से तपा बनारस

गुरुवार सुबह से ही तेज धूप दिन चढ़ने के साथ प्रचंड होती गई। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान फिर 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। शाम करीब पांच बजे से आसमान में बादल दिखने लगे, धूप छांव में बदल गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *