Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में करवट लेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, भारी बारिश का येलो अलर्ट

[ad_1]

Uttarakhand Weather News Rainfall and hailstorm alert for next two days Temperature may Down

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड के कुछ जिलों में यानी बुधवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *