[ad_1]
WhatsApp Number For Sale: व्हाट्सऐप यूजर्स का डेटा खतरे में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 50 करोड़ व्हाट्सऐप यूजर्स के कॉन्टैक्ट डीटेल्स ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं. साइबरन्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक एक्टर ने हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर एक ऐड पोस्ट किया है. इसमें दावा किया गया कि वह 487 मिलियन व्हाट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबरों का डेटाबेस बेच रहा है. डेटाबेस में 84 विभिन्न देशों के व्हाट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर शामिल हैं. इनमें भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, मिस्र, सऊदी अरब के यूजर्स शामिल हैं.
[ad_2]
Source link