[ad_1]
WhatsApp QR Code Feature Using Tips: आज के समय में व्हाट्सएप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. इस ऐप के बिना आपका एक भी दिन गुजार पाना काफी कठिनाईयों से भरा हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो अब इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर के 180 से अधिक देशों में किया जाने लगा है. बीते कुछ समय में यह ऐप दुनिया का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप बनकर सामने आया है. इसका इस्तेमाल यूजर्स केवल मैसेज भेजने के लिए ही नहीं कर रहे हैं बल्कि, प्लैटफॉर्म द्वारा दिए गए अन्य फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए भी कर रहे हैं. इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल अब मैसेजिंग के साथ साथ कॉलिंग करने के लिए, डॉक्युमेंट्स शेयर करने के लिए और यहां तक की अपने लोकेशन को भी शेयर करने के लिए किया जाने लगा है. अब हाल ही में खबर आयी है कि अब आप प्लैटफॉर्म पर यूजर्स सिर्फ एक QR कोड को स्कैन कर अपनी डिटेल्स शेयर करने के अलावा दूसरे यूजर्स का कॉन्टैक्ट भी अपने स्मार्टफोन पर सेव कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें इन डिटेल्स को केवल WhatsApp के मोबाइल वर्जन पर ही शेयर किया जा सकता है. कंपनी ने यह फीचर फिलहाल लिंक्ड डिवाइसेज पर उपलब्ध नहीं कराया है. आप इस फीचर का इस्तेमाल उस समय कर सकते हैं जब आप मैन्युअली किसी भी कॉन्टैक्ट को अपने स्मार्टफोन पर सेव करने से बचना चाहते हैं.
[ad_2]
Source link