World Cup : दीपावली से ज्यादा आतिशबाजी विराट-शमी के नाम पर, घंटों गूंजता रहा पटना समेत पूरा बिहार

[ad_1]

new zealand india world cup semi final win celebration more than diwali 2023 on virat kohli, shami performance

न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद दिखी आतिशबाजी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दीपावली पर लोगों ने आतिशबाजी की लेकिन उससे अधिक आतिशबाजी विश्व कप क्रिकेट के सेमीफानइल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद दिखी। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 70 रन से हराया है। इसको लेकर विराट कोहली और मोहम्मद शमी के नाम पर पटना समेत पूरे बिहार घंटों आतिशबाजी होती रही। बारह साल के बाद भारत वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया। इस दौरान विराट कोहली ने 117 और श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाकर 50 ओवर में चार विकेट का नुकसान सहते हुए न्यूजीलैंड के सामने 397 रन का टारगेट रखा। भारत क्रिक्रेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बैटिंग के साथ साथ फील्डिंग भी बेहतरीन किया है। वहीं न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में दस विकेट खोकर 327 पर ही सिमट गया। इस तरह भारत ने पिछले विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में मिली हार का हिसाब चूका लिया।

क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजी 

मैच ख़त्म होते ही लोग जमकर आतिशबाजी करने लगे। आसमान में रॉकेट फूटने लगे। लगभग 15 से 20 मिनट तक चारों तरफ पटाखे और बम की आवाज गूंजने लगी।यह भारत की जीत की ख़ुशी थी जिसे लोग पटाखे फोड़कर जता रहे थे।

सोशल मीडिया पर लोग ए रहे हैं बधाई

इस संबंध में क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यह वक्त खुशियों का है जब कई साल बाद भारत विश्व कप क्रिकेट के सेमीफानइल मैच में पहुंचा है। लोगों का कहना है कि भारत के इस शानदार प्रदर्शन पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमी फ़ाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के फ़ाइनल ,में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में दस में दस मैच जीतकर भारत के खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब लोग यही कामना कर रहे हैं कि टीम फ़ाइनल में जीत हासिल करे। हालांकि भारत के इस जीत का श्रेय लोग शमी को दे रहे हैं। लोग फेसबुक और एक्स पर लिख रहे हैं यह जीत शमी और विराट कोहली की है। शानदार परफॉरमेंस टीम इंडिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *