[ad_1]

flood in Yamuna
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना में हरियाणा के हथिनी कुंड से आ रहे पानी के बाद जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार शाम सात बजे यमुना का जल स्तर घटकर खतरे के निशान 205.33 से नीचे आ गया था। रविवार सुबह 10 बजे तक घटकर 205.20 तक पहुंच गया और अगले ही घंटे से इसमें फिर से बढ़त देखी गई। शाम सात बजे तक यह घटकर 205.30 तक पहुंच गई। बाढ़ एवं सिंचाई विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह तक एक बार फिर से यमुना का जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर सकता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यमुना का जल स्तर 205.30 के करीब बना रहा। चेतावनी स्तर के ऊपर यमुना बह रही है।
[ad_2]
Source link