[ad_1]

लोहे का पुल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में यमुना शनिवार को खतरे के निशान पर झूलती रही। दोपहर करीब 12 बजे यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 के नीचे आया। कुछ देर बार फिर से यमुना का जल स्तर बढ़ा और दोपहर तीन बजे जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया। करीब दो घंटे तक खतरे के निशान के ऊपर बहने के बाद यमुना पांच बजे खतरे के निशान के नीचे आई, लेकिन अगले ही घंटे फिर से खतरे के निशान को पार कर गई। हालांकि शाम सात बजे एक बार फिर यमुना का जल स्तर घटकर 205.32 हो गया।
[ad_2]
Source link