[ad_1]

यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Dehradun : अब सीधे पीएमओ से जुड़ेंगी उत्तराखंड की 697 ग्राम पंचायतें, यूपीसीएल ने दिया बिजली कनेक्शन
[ad_2]
Source link