[ad_1]

यश दयाल
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल-2024 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंज बंगलूरू की टीम ने प्रयागराज के लाल यश दयाल को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। यश दयाल को खरीदने के लिए आरसीबी ने पांच करोड़ रुपये खर्च किए। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच यश दयाल को लेकर काफी देर तक भिड़ंत होती रही। अंत में आरसीबी ने बाजी मारी।
आईपीएल-2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले यश दयाल ने इस वर्ष घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी रफ्तार का लोहा मनवा चुके यश अब आरसीबी के लिए गरजने को तैयार हैं। उनके टीम में चुने जाने की खबर से प्रयागराज के क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
इससे पहले आईपीएल-2022 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने यश दयाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपने पदार्पण मैच से ही यश ने टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और गेंदबाजी कोच जहीर खान व आशीष नेहरा का भरोसा जीत लिया था। हालांकि, आईपीएल-2023 यश दयाल के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा।
इस वर्ष नीलामी प्रक्रिया के लिए गुजरात की टीम ने यश दयाल को भले ही रिलीज कर दिया था लेकिन जब यश दयाल पर बोली लगना शुरू हुई थी तो गुजरात ने ही सबसे पहली बोली लगाई।
आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग यश दयाल को लेकर काफी उत्साह से बोली लगाते दिखे, लेकिन दूसरी ओर आरसीबी की ओर से भी लगातार बोली लगती रही।
[ad_2]
Source link