अजगर ने मुर्गी को निगला: घर के दरवाजे पर 10 फीट लंबे पाइथन ने किया शिकार, देखने वालों की लग गई भीड़

[ad_1]

python hunt hen eating grain at door in maharajganj

अजगर ने मुर्गी को निगला।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के निपनियां गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर दाना खा रही एक मुर्गी को विशालकाय अजगर ने शिकार कर लिया। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों की नजर अचानक जब अजगर पर पड़ी, तो वह लोग सन्न रह गए। उसके बाद शोर मचाने लगे।

ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए वन विभाग को सूचना दी। घंटो इंतजार के बाद जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

निपनियां गांव के रहने वाले आशीष, जलालुद्दीन, महबूब, हैदर अली, नसरुद्दीन आदि ने कहा कि गांव के पश्चिम आबादी से सटे निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थीं। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की आगवानी: गोरखपुर में लुभा रही दीवारों की खूबसूरती, संवर रहे फुटपाथ

अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल लिया। अजगर की लंबाई करीब 10 फिट था। वजन करीब 70 से 80 किलो के बीच था।

मधवलिया वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजी गई है। अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को वन्य जीवों से डरने की जरूरत नहीं है। दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *